परीक्षा के पहले दिन ही गणित का पेपर लीक होने की खबर, जांच जारी, प्रशासन की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई

पटना । बिहार बोर्ड ने आज 17 फरवरी, 2022 से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी है। सरकार ने इस बार कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा तो किया है, लेकिन गणित का पेपर लीक होने के खबर से इन दावों की पोल खुलने लगी है। खबरों के अनुसार मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर गणित का पर्चा लीक होने की बात सामने आई है। जिला प्रशासन भी इस खबर के सामने आने के बाद जांच में जुट गया है। खबरों के अनुसार मोतिहारी जिला अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह लीक किया गया पेपर असली है या बीते साल का। अब तक प्रशासन की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। एक फरवरी, 2022 को इंटर की परीक्षा के दौरान भी सोशल मीडिया पर गणित का पेपर वायरल हुआ था। हालांकि, यह पेपर नकली था। शरारती तत्वों ने भ्रम फैलाने के लिए ऐसा किया था। राज्य के 33 जिलों में आज से दसवीं बोर्ड (मैट्रीक) की परीक्षा शुरू की गई है। परीक्षा के लिए कुल 1525 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अनुमान के मुताबिक इस साल दसवीं की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक होगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *