कांग्रेस के उस कार्यकर्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी जी दी जाएगी जो निरंतर पिछले 5 वर्षों से बिना गुटबाजी किए महानगर कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल रहा हो: नरेंद्र सिंह, महानगर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में आयोजित की गई बैठक

रुड़की । आज महानगर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए संगठन सृजन अभियान के प्रभारी पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह द्वारा प्रेस से वार्ता करते हुए महानगर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के पत्रकार साथियों से संगठन के नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी की नीतियों के विषय में विस्तार से बताया।

 

नए संगठन सर्जन अभियान के तहत पहले बिंदु यह है कि कांग्रेस के उस कार्यकर्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी जी दी जाएगी जो निरंतर पिछले 5 वर्षों से बिना गुटबाजी किए महानगर कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल रहा हो जिनकी मानसिकता पार्टी को मजबूत बनाने की रही हो जिसे राहुल गांधी जी की नीतियों को एवं पार्टी की नीतियों को लेकर कार्य किया हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी अकेले में मिल सकता है अथवा समूह में मिलकर अपनी बात रख सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने का यह एक नया अभियान है।

 

जिसमें कार्यकर्ताओं से राय शुमारी करने के उपरांत ही अध्यक्ष बनाया जाएगा ना कि किसी वरिष्ठ नेता के दबाव में तथा जो व्यक्ति अथवा पार्टी पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में शामिल नहीं होगा उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ सकेगा यदि वह चुनाव लड़ेगा तो उसे चार महापूर्व इस्तीफा देना होगा ताकि ईमानदारी से प्रत्याशी चयन किया जा सके उन्होंने बताया कि अब जिला अध्यक्षों को टिकटों के चयन में भी उनकी राय ली जाएगी तथा अब मात्र कागजी एवं पुतला फूंकने जैसे कार्यों से पार्टी हाई कमान संतुष्ट नहीं होगी अध्यक्ष को जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी को प्रत्येक 10 दिन की रिपोर्ट भेजनी होगी उन्होंने कहा कि आपराधिक एवं अन्य समाज विरोधी कार्यो में लिप्त रहने वालों को यह जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। कांग्रेस में गुटबाजी करने वालों को अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं सह प्रभारी नव प्रभात ने बताया कि कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता अध्यक्ष पद हेतु आवेदन कर सकता है।
इस अवसर पर सह पर्यवेक्षक पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल एवं पूर्व युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल खारोला भी उपस्थित रहे तथा प्रेस के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान रुड़की में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर श्री राव नरेंद्र सिंह और मंत्री का एवं सभी सह प्रभारी का महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं पदाधिकारी द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया बैठक में अनेक वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को कैसे मजबूत किया जा सके इस पर अपने विचार रखें जिला उपाध्यक्ष बैजू स्टीफन ने कहा कि श्री राजेंद्र चौधरी ने एक सूखे हुए पेड़ को हर करने का काम किया है प्रदेश सचिव मुंफेत अली ने कहा कि रुड़की कांग्रेस संगठन द्वारा शानदार कार्य किया गया है मंडल अध्यक्षों का मसला हो या सूचना के अधिकार का कार्य हो या जनहित की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन एवं अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन देने का काम किया गया हो तथा प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी हिम्मत एवं लगन से किया गया है इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें।इस अवसर पर मुख्य रूप से शामिल रहने वाले महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी पूर्व सांसद राजेंद्र बड़ी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और शेर मोहम्मद छात्र संघ के जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिजवान अहमद एवं नीरज सैनी सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूषण त्यागी पूर्व अध्यक्ष कलीम खान सलीम खान पूर्व राज्य मंत्री शमशाद अध्यक्ष महिला प्रभारी कांग्रेस यासमीन खान रामकिशन धीमान यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री या कर अराफ़ात जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी मदनपाल सिंह भडाना पूर्व पार्षद संजय कुमार गुड्डू जिला महामंत्री मोहित त्यागी एवं पार्षद फजलुर रहमान छोटा पूर्व पार्षद मोहसिन अल्वी पार्षद ताहिर चौधरी पूर्व पार्षद देवी खन्ना पार्षद चारु चंद्र जिला सचिव नीरज अग्रवाल रवि त्यागी नितिन त्यागी एडवोकेट हिमांशु चौधरी अक्षय चौधरी जिला महामंत्री इंजीनियर वैभव सैनी जिला महामंत्री नवीन जैन जिला महामंत्री राजा चौधरी वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री यात्रा बेगम पूर्व पार्षद प्रत्याशी दीपक प्रमोद विशाल सहगल रितु कंडियाल सीमा चांदनी गुड़िया राधा देवी सुमन सभासद शहाबुद्दीन राणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हिमांशु चौधरी अर्चित सैनी यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अज्जू गॉड आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री वीना आनंद ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *