महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की ने मुख्य नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रुड़की । महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा एक ज्ञापन मुख्य नजर आयुक्त रुड़की नगर निगम को इस मांग के साथ सौंपा गया है कि आई आई टी रुड़की से व्यवसायिक टैक्स वसूला जाए। आज महानगर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नेताओं द्वारा एक ज्ञापन नगर निगम रुड़की के मुख्य नगर आयुक्त को सौंपा गया।
अपने संबोधन में राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की आईआईटी रुड़की नगर क्षेत्र के लिए कोई कार्य तो किया ही नहीं जा रहा है बल्कि रुड़की के नागरिकों को भी अपने परिसर में जाने से रोका जा रहा है।
आईआईटी रुड़की द्वारा अपने परिसर में व्यावसायिक कार्य किया जा रहा है और टैक्स गृह कर की दर से कर रहे हैं जो कि कर चोरी की श्रेणी में आता है। डॉ हरविंदर सिंह ने भी आईआईटी रुड़की से व्यवसायिक दर पर टैक्स वसूलने की मांग रखी।
भूषण त्यागी ने कहा कि रुड़की आईआईटी रुड़की के विकास में कोई काम नहीं किया है ओर छात्रों से फीस वसूल रहे हैं इसलिए उन्हें टैक्स पूरा देना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजय गुड्डू,इंद्रजीत सिंह यादव, आशीष चौधरी हिमांशु विशाल सहगल मिंटू जायसवाल मुंफ़ेत अली आदि मौजूद रहे।




















