भगवानपुर के डाडा जलालपुर में गोगा जी म्हाड़ी मेले का विधायक ममता राकेश ने किया शुभारंभ, कहा-मेले हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं

भगवानपुर। डाडा जलालपुर गांव में आयोजित गोगा जी म्हाड़ी मेले का शुभारंभ भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने गोगा जी महाराज के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर पूजा-अर्चना कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और झूले लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक ममता राकेश का स्वागत किया। इस मौके पर अभिमन्यु सैनी, सुभाष सैनी, विक्रम सैनी, महावीर सैनी, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, सोमपाल, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *