रुड़की: विधायक के भाई की कार हाईवे पर पलटी, 5 घायल, पुलिस का जवान भी घायल

रुड़की । मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में शनिवार की सुबह विधायक के नाम का स्टीकर लगी एक लग्जरी कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार सवार युवक और युवतियों को हल्की चोटें आई हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान भी घायल हो गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से बिना उपचार उन्हें रुड़की भेज दिया गया। वहीं, कार सवार एक युवक ने यूपी के विधायक का भाई बताया है, बाकी उसके दोस्त थे। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। एक क्रेटा कार दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से रुड़की की ओर जा रही थी। जैसे ही वह नारसन चौकी के पास पहुंची तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ने के बाद करीब 5 से 6 पलटे हाईवे पर खाकर पलट गई. कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.इसके बाद राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और कार सवार घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। कार में विधायक (उत्तर प्रदेश विधान परिषद) के नाम का स्टीकर लगा हुआ है। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। वहीं, सुरक्षा कर्मी के अनुसार कार सवार विधायक के करीबी रिश्तेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *