गुर्जर समाज की मांग का विधायकों ने किया समर्थन, विधानसभा में भी मांग को उठाने का आश्वासन दिया
रुड़की । भगवानपुर और रुड़की क्षेत्र के गुर्जर समाज के युवाओं ने एकत्रित होकर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भगवानपुर विधायक ममता राकेश से मुलाकात कर बताया कि ब्रिटिश शासन द्वारा गुर्जर समाज को क्रिमिनल ट्राइब्स कास्ट के अंतर्गत रखा हुआ था क्योंकि गुर्जर समाज ने ब्रिटिश सरकार का सबसे अधिक विरोध किया था जिन्हें जरूरी आवश्यकता से ब्रिटिश सरकार ने वंचित कर दिया था जिसे आज़ादी के बाद कुछ समय बाद गुर्जर ओर अन्य ऐसी बिरादरी को ब्रिटिश काल के उक्त आदेश से अवमुक्त कर प्रमाण पत्र की व्यवस्था की थी जो पूर्व की सरकारो द्वारा बंद कर दी गई थी लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शासनदेश जारी कर दोबारा से गुर्जर ओर अन्य जातियों को अवमुक्त प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश किये हैं उसी की मांग पर गुर्जर समाज उत्तराखंड में भी अवमुक्त जाती प्रमाण पत्र बनाने की मांग मुख्यमंत्री से विधायकों के माध्यम से की है और विधयकों ने भी पूरा आश्वासन दिया और विधानसभा में मांग उठाने की बात कही। बताया गया कि हरिद्वार के सभी विधायकों से मुलाकात कर अपनी बात रखी जायेंगी। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप तोमर, बी के चौधरी, सेठपाल परमार, अनुभव एडवोकेट,राहुल एडवोकेट, राजेन्द्र प्रसाद एडवोकेट, हिमांशु एडवोकेट, पार्षद पति सुबोध कुमार, सतेंद्र प्रधान , मनीष परमार आदि उपस्थित रहे।





























