मोदी सरकार ने किसानों के हित में लिए कई अहम फैसले: राजकुमार चाहर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने किया भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

देहरादून / भगवानपुर । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का स्वागत। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने किसानों के हित में चलाई जा रही सरकार द्वारा योजनाओं के बारे में बताया। कृषि कानून बिल के फायदों के बारे में किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। लेकिन, देश में कुछ राजनैतिक दल किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं । भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि देशभर के किसान जानते हैं कि उन्हें साहूकार के चक्कर से मुक्त करानेे के लिए किसान क्रेडिट कार्ड भी अटल बिहारी वाजपेयी लेकर आए थे। तीन कृषि कानून भी किसानों के हित में लाए गए हैं।

पौधारोपण में युवा ले रुचि, पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरुरी

हरेला पर्व पर महादेवी कन्या महाविद्यालय में भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने पौधारोपण कर उत्तराखंड वासियों को हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान में युवा अधिक से अधिक रुचि लें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी जरुरी है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हरेला पर्व पर पौधरोपण में जागरूकता आई हैं। पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी जिम्मेदारी है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *