नवयुग पब्लिक हाई स्कूल शान्तरशाह में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया मातृ दिवस

रुड़की । नवयुग पब्लिक हाई स्कूल शान्तरशाह में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने कविता, गीत, नृत्य एवं नाटक के माध्यम से माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। इस दौरान प्रिसिंपल शिवानी सैनी ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और मातृ दिवस हमें अपनी माताओं के त्याग, प्रेम और समर्पण को याद करने का अवसर प्रदान करता है।

उप प्रबंधक राहुल सैनी ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। कहा कि यह दिन मां के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए मनाया जाता है। मां का प्यार एक गहरे समुद्र की तरह होता है जो कभी खत्म नहीं होता। मां का स्थान संसार में कोई नहीं ले सकता है। इसलिए हमें उनके मान-सम्मान को बनाए रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *