महापौर गौरव गोयल ने माउंट एवरेस्ट विजेता अकुंर रावत को किया सम्मानित, कहा युवा काल में इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करना गौरव की बात
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने माउंट एवरेस्ट विजेता अंकुर रावत व उनके दल ने हाल ही के दिनों में कश्मीर से कन्याकुमारी तक तेईस दिनों में 3800 किलोमीटर यात्रा तय करने पर उनके आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें बधाई दी।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि अंकुर रावत ने अपने युवा काल में अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं,जिसमें उन्होंने पर्वतारोहण के क्षेत्र में माउंट एवरेस्ट फतेह करने के साथ ही साइकिलिंग आदि के क्षेत्र में सफलतापूर्वक उपलब्धियां प्राप्त की।उन्होंने कहा कि अंकुर रावत आज के युवाओं के लिए आदर्श हैं और युवाओं को उनके अनुभव का लाभ लेकर इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।इस अवसर पर नारायण सिंह रावत, गढ़वाल सभा के पूर्व अध्यक्ष डीके बडौला,भगवती बहूखंडी, उत्तराखंड युवा संगठन के अध्यक्ष हेमंत बड़थ्वाल,दिगम्बर ध्यानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





























