नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी: राजीव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ने सुभाष नगर में सड़क का किया लोकार्पण
हरिद्वार । शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर वार्ड नंबर- 9 की मुख्य सड़कों तथा सुभाष नगर के प्रवेश स्थल पर हाई मास्ट लाईट एवं यात्रियों के सुविधार्थ लगाई गई बैंचौ का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। लोकार्पण के अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुभाष नगर क्षेत्र में अनेक सड़कों के कार्य पूरे हो चुके हैं कुछ कार्य गतिमान है और जो शेष कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। क्षेत्र में कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। क्षेत्रवासियों की मांग पर सुभाष नगर के प्रवेश स्थल पर हाई मास्ट लाईट व बैंचें भी लगवा दी गई है इससे स्थानीय निवासियों को रात्रि के समय आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी शीघ्र ही पूरे पालिका क्षेत्र में 100 से अधिक हाई मास्ट लाईट लगवाई जाएंगी। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में जहां पर भी सड़क, नाली, पुलिया, पार्कों के सौन्दर्यकरण, तिराहे चौराहों के सौन्दर्य करण व हाई मास्ट लाईट के कार्य होने हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जा रहा। हमारा प्रयास है कि हमारा क्षेत्र स्वच्छ सुंदर और विकासशील बने इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी को पूरे देश व मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड के हर कोने के विकास की चिंता है इन दोनों के मार्गदर्शन व इच्छाशक्ति के चलते ही यहां भी प्रत्येक कालोनी व क्षेत्र में सभी विकास कार्य कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।इस अवसर पर सभासद अंकुर यादव, राधेश्याम कुशवाह व हरिओम चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रोतेला, विरेंद्र बोरी, त्रिलोक चंद भट्ट, सुभाष चौधरी, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, वेदान्त चौहान, तेजपाल सिंह यादव, अर्जुन चौहान, सोनू सैनी, गजेंद्र सिंह, रहतू चौधरी, नीटू, सोनू रावल, अमित सेठ, श्याम ठाकुर, बाबू राम, दीपक ठाकुर व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।