भगवान श्री कृष्ण युगो युगो से हमारी आस्था और ध्यान का केंद्र: राजीव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ने की श्रीकृष्ण की पूजा

हरिद्वार । नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिव मंदिर से-4 में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण का रूद्राभिषेक कर पूजा अर्चना कर कृष्ण जी को भोग लगाया और सभी भक्तजनों के साथ उत्साह के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनायी। राजीव शर्मा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अनेक धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमो में सम्मिलित हुए और सभी को भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से साथ मनाते हैं श्री कृष्ण युगो-युगो से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं वह कभी यशोदा मैया के लाल होते हैं तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *