भगवानपुर में अधिवक्ताओं के दूसरे दिन जारी हड़ताल के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार, सार्वजनिक रूप से माँगी माफ़ी, भविष्य में पुनरावृत्ति न होने की दोहराई बात

भगवानपुर । शनिवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर की हड़ताल जारी रही जैसे ही अधिवक्ताओं ने धरना शुरू किया तो तहसीलदार भगवानपुर दयाराम के साथ नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचे और वकील विरोधी वक्तव्य पर अपना खेद व्यक्त किया और सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफ़ी माँगी और कहा कि अधिवक्ताओं को किसी भी प्रकार का ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था।

लेकिन फिर भी मैं माफ़ी माँगता हूँ और भविष्य में ऐसी पुनरावृति नहीं होगी तहसीलदार दयाराम ने कहा कि अधिवक्ता और तहसील प्रशासन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं इसलिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

ताकि आम जनता को न्याय मिल सके अधिवक्ताओं ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए चेतावनी के साथ नायाब तहसीलदार को माफ़ी देते हुए धरना समाप्त कर अपने कार्य पर वापस लौट गए हैं इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र सैनी, चौ.अनुभव,जनेश्वर प्रसाद ,ताराचंद सैनी,राजेंद्र सैनी ,हिमांशु कश्यप, आकिल हसन, हंसराज सैनी ,सुनील धीमान ,सुनील परालिया ,कुलदीप सैनी, कुलदीप चौहान ,अमित शर्मा ,प्रदीप कुमार ,नरेशपाल ,अरविश चौहान ,आसिम इकबाल ,कपिल धीमान ,योगेश सैनी ,रामकुमार ,नरपाल आर्य ,ऋतुराज सिंह ,सतीश कुमार ,शादाब ,संजीव वर्मा ,जाहिद राव ,आशिफ ,देवांशु कांबोज ,आकाश गर्ग ,तरुण बंसल, नदीम ,कादिर ,शशि कश्यप आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *