उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनसीसी कैडेट सम्मानित, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

रुड़की । एनसीसी के 73 वें स्थापना दिवस पर एनसीसी निदेशालय देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल परमजीत सिंह दहिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी, रुड़की सब यूनिट के नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रविंद्र कुमार, केएलडीएवी कॉलेज रुड़की की सीनियर अंडर ऑफिसर निधि, हर्षिका व बीएसएम कॉलेज रुड़की के सीनियर अंडर ऑफिसर प्रभात सिंह व हर्ष कुमार को सम्मानित किया गया।कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह व प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कंडारी ने उत्कृष्ट सेवा के लिए शुभकामनाएं दी गई। कमान अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में वर्तमान में 40000 एनसीसी कैडेट हैं। एनसीसी के माध्यम से इन कैडेट को सेना में भर्ती होने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त होता है । इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अजय कौशिक, गोपाल शर्मा, रवि कपूर, सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह, सूबेदार वीरेंद्र देवरानी, संजय सामल, शैलेंद्र डबराल, प्रदीप, संदीप, मीनाक्षी, सुनील कुमार, राजवीर, सुभाष, पुरुषोत्तम, विमल, अश्वनी शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *