भाजपा नेता देवी सिंह राणा के भतीजे की कोरोना से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

भगवानपुर । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा के भतीजे दिनेश सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। भलस्वागाज निवासी दिनेश सिंह पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता देवी सिंह राणा के भतीजे की मौत की खबर फैलने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर जयपाल सिंह, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, ज्वालापुर ग्रामीण विधायक सुरेश राठौर, लक्सर विकास संजय गुप्ता, रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा, रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश, भाजपा नेता शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा नेता विकास तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सुशील चौहान, पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह, भाजपा नेता सुनील बंसल, भाजपा नेता जुगेन्द्र सिंह, नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, भाजपा नेता जयभगवान सैनी, भाजपा नेता श्यामवीर सैनी, भाजपा नेता गौरव चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, प्रदेश मंत्री धीर सिंह, भाजपा नेता सुशील त्यागी, भाजपा नेता राकेश अग्रवाल ने शोक व्यक्त किया।
