पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ी जाति के लोगों को सम्मान दिया: राकेश गिरी, रुड़की में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

रुड़की । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ी जाति के लोगों को सम्मान दिया है। सभी धर्मों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करना भाजपा की नीति रही है। कांग्रेस पिछड़ी जाति के विरुद्ध रही है। मोर्चे का गठन कर भाजपा में अधिक से अधिक लोगों को सम्मान दिलाने का प्रयास किया है।
मंगलवार को रुड़की में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया । प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि कार्यकतार्ओं की बदौलत ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं।

प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। कहा कि पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष कल्पना सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, भाजपा नेता सुबोध राकेश, जिला महामंत्री आदेश सैनी, ऋषिपाल बालियान, पप्पू कश्यप नरेश प्रधान, नागेंद्र मास्टर पवन तोमर विकास पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *