लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने रुड़की मंडल के अधीक्षण अभियंता रघुराज सिंह का किया स्वागत
रुड़की। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने रुड़की मंडल के अधीक्षण अभियंता रघुराज सिंह का स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कुलदीप सिंह, रोहित भाटिया, मनोज पुडिर, निखिल गोयल, कमल अरोड़ा और रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अधीक्षण अभियंता रघुराज सिंह का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में उद्योगों से संबंधित समस्याओं के समाधान और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने उद्योग जगत से जुड़े विषयों पर आपसी समन्वय और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

