भारतीय किसान यूनियन (टोड़ा) के पदाधिकारियों ने इकबालपुर शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर भगवानपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- लंबे समय से बंद पड़ी इकबालपुर शुगर मिल के कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
भगवानपुर। भारतीय किसान यूनियन (टोड़ा) के पदाधिकारियों ने इकबालपुर शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को भगवानपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी इकबालपुर शुगर मिल के कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपनी फसल का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ज्ञापन में किसानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इकबालपुर शुगर मिल का संचालन शुरू कराया जाए, ताकि किसानों की आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सके। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा तथा शुगर मिल को संचालित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (टोड़ा) के राष्ट्रीय संयोजक इकबाल प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली, जिला अध्यक्ष मुबारिक अली, कामिल प्रधान, प्रदीप गुर्जर, मुलेवाला, रवि कुमार, मनोज पाल, मुशा, शाह आलम, तनवीर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


