नवनियुक्त भाजपा कलियर विधानसभा प्रभारी का विधानसभा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत

कलियर । भाजपा पिरान कलियर विधानसभा की दोनों मंडलों( पिरान कलियर, सुभाष नगर) की बैठक ग्राम मेहवड़ कला जीवन ज्योतिस्कूल में आयोजित की गई। जिसमें पिरान कलियर विधानसभा के प्रभारी आदेश सैनी को कलियर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त करने पर उनका दोनो मंडलो के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात आदेश सैनी द्वारा आगामी मंडल स्तर व बूथ स्तर के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। दोनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी व प्रशांत पोसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान सैनी, जिला उपाध्यक्ष अंकित आर्य, जिला मंत्री डॉक्टर बृजपाल धीमान, आईटी सेल सुशील रावत और दोनों मंडलों के पदाधिकारी व श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सैनी द्वारा जून माह में भाजपा द्वारा प्रस्तावित 4 कार्यक्रम- 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस , 23 जून मुखर्जी बलिदान दिवस, 25 जून काला दिवस (सन 75 का आपातकाल ) एवं 27 जून मन की बात कार्यक्रम को बूथ एवं मंडल स्तर पर मनाने के लिए कलियर विधानसभा के दोनों मंडलो ( कलियर एवं सुभाष नगर मंडल) के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । एवं भाजपा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो को बूथ स्तर तक पहुँचाने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *