धर्मनगरी हरिद्वार में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर देवी मां के भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया कन्याओं का पूजन

हरिद्वार । शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर देवी मां के भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कन्याओं का पूजन किया।शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नवरात्र के व्रत रखने वाले व्रतियों में अपने व्रतों का उद्यापन किया। सुबह चार बजे से ही लोग कन्या पूजन की तैयारियों में जुट गए थे। महिलाओं ने सुबह स्नान करने के बाद मां की पूजा अर्चना की और इसके बाद कन्याओं को जिमाने के लिए हलवा, पूरी, सब्जी तैयार की। सुबह छह बजे से ही व्रती लोग कन्याओं को बुलाने के लिए उनके घरों में पहुंचने लग गए थे।

कन्या पूजन करने के बाद व्रतियों में प्रसाद ग्रहण कर व्रत का उद्यापन किया और इसके बाद मंदिरों में जाकर देवी मां के दर्शन किए। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शहर के मां मनसा देेवी, मां चंडी देवी, मां मायादेवी, मां सुरेश्वरी देवी, मां शीतला देवी समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां को हलवा पूरी का भोग लगाया। वहीं शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 से भाजपा सभासद शीतल पुंडीर ने दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *