पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध शराब के 96 पव्वे बरामद
भगवानपुर । पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान महेश्वरी गांव जाने वाले तिराहे से एक ग्रामीण को संदिग्ध सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध शराब के 96 पव्वे बरामद किए। पूछताछ में उसने अपना नाम गजपाल उर्फ चुन्नू निवासी चुड़ियाला बताया। भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।



