बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, खानपुर पुलिस ने तुगलपुर के जंगलों में की छापेमारी
रुड़की । खानपुर पुलिस ने तुगलपुर के जंगलों में कच्ची शराब निकाले जाने की सूचना पर छापेमारी करते हुए एक आरोपी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी का कहना है कि उच्च अधिकारिओ के निर्देश पर कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी की गई। जिसमें तुगलपुर के जंगलों में कच्ची शराब निकाल रहे विरमपाल निवासी तुगलपुर को मय भट्टी व उपकरण सहित 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी प्रीतम सिंह व राकेश फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम में खानपुर थाना अध्यक्ष अरविंद रतूड़ी, एसआई विकास रावत, कांस्टेबल सुनील कुमार, चालक कुलदीप कुमार, होमगार्ड परवेज आलम आदि शामिल रहे।

