श्री राधे कृष्णा यूथ वेलफेयर सोसायटी औरंगाबाद का 7वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया, एक शाम बांके बिहारी के नाम कार्यक्रम का आयोजन

रोशनाबाद । श्री राधे कृष्णा यूथ वेलफेयर सोसायटी औरंगाबाद का 7 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधा रानी एवं ठाकुर की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। राजवीर चौहान भेल नेता , जयंत चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,कमेटी के अध्यक्ष अमरीश कुमार, सचिव भानु प्रताप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सचिन चौहान, कोषाध्यक्ष अमित कुमार उपसचिव सुमित कुमार एवं समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक शाम बांके बिहारी के नाम बहुत ही सुंदर धार्मिक कार्यक्रम भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्त जनों ने भरपूर आनंद लिया एवं कमेटी के संरक्षक मनोज कुमार चौहान द्वारा कमेटी द्वारा कराए गए कार्य जैसे निर्धन कन्या की शादी ,कोविड 19 में मास्क वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम निर्धन बच्चों को बैग वितरण आदि अनेको कार्यक्रम जो कमेटी द्वारा कराये गए के बारे में अवगत कराया सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक कार्य एवं निर्धन असहाय व्यक्तियों की सहायता करना है इस अवसर पर निरंकार सिंह ,अमित कुमार, मा.नीरज कुमार ,सुनील चौहान ,अश्वनी चौहान ,पंकज चौहान, हिमांशु चौहान ,अखिल कुमार, मा. राजवीर सिंह ,अरुण चौहान नेता जी ,विजय कुमार आदि गांव के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *