विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस की पहल, प्रदेश में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वृक्षारोपण कर की अभियान की शुरुआत

देहरादून । पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण तथा जागरूकता का सन्देश देने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरूआत की। महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि यह अभियान हरेला पर्व (16 जुलाई) तक जारी रहेगा, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक थानों में कम से कम 100, पुलिस लाईन में 1000, वाहिनियों में 5000 या उससे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस प्रकार हरेला पर्व तक समस्त पुलिस परिसरों में 01 लाख पौधे लगाए जाएंगें। इस अवसर पर डॉ. अनिल जोशी द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन के लिए यह बहुत कठिन समय है यदि हम पर्यावरण से प्रति अब भी नहीं चेते तो विनाश निश्चित है। अतः पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। वर्तमान में पर्यावरण में जो परिवर्तन हो रहे है उनके जिम्मेदार हम है विशेषकर ग्लेशियरों को पिघलना सबसे बडा संकेत है कि पृथ्वी में जीवन पर बडा संकट आने वाला है। भूमि एव जल में जीवन कठिन होता जा रहा है, अनेक जातियां विलुप्त हो रही है। कोविड काल के दौरान प्रकृति ने दिखा दिया कि उससे बडा कोई नही है, विज्ञान भी नही, क्योंकि कोविड काल के दौरान हुए लाॅक-डाउन से कही न कहीं पर्यावरण का संरक्षण तो हुआ है। यह प्रकृति के घावों को भरने का समय है, इस अवसर पर यदि उत्तराखण्ड पुलिस ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए कदम बढाया है तो निःसंदेह उत्तराखण्ड पुलिस बधाई की पात्र है। इस प्रकार के आयोजनों एंव कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे लोग जागरूक हो। उत्तराखण्ड प्रदेश जी0ई0पी0 जारी करने वाला देश का पहला राज्य होने वाला है। इस अवसर पर अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, फायर, पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *