राजकीय इंटर कॉलेज कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने किए प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम

भगवानपुर । सिकरोढ़ा गांव में राजकीय इंटर कॉलेज कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का भगवानपुर विधायक ममता राकेश और मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने बताया कि 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम की आधारशिला रखी और इस कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम चलाई। समाज में बेटियों के साथ भेदभाव खत्म करने के लिए यह मुहिम चलायी जा रही है। विधायक ममता राकेश ने कहा कि आज के समय में बेटी के जन्म लेने पर भेदभाव नहीं करना चाहिए क्योंकि आज बेटी भी बेटे के समान कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार, डॉ. अर्चना गुप्ता, मीना पांडे, राव सुभान खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *