युवा नेता पंकज चौधरी ने कांग्रेस के सिंबल पर मानकपुर आदमपुर सीट से की दावेदारी, कहा पार्टी और जनता ने दिया मौका तो करेंगे सर्वांगीण विकास, समाजसेवी के रूप में हैं बड़ी पहचान

भगवानपुर । हरिद्वार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। मानकपुर आदमपुर सीट से कांग्रेस के सिंबल पर युवा नेता पंकज चौधरी ने दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश व अन्य कांग्रेस नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की जाएंगी। कहा कि 2013 से कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रुप में कार्य कर पार्टी को मजबूत कर रहा हूं। अब जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। मानकपुर आदमपुर सीट पर अगर जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। आज तक पूर्व में जितने भी जिला पंचायत सदस्य बने हैं सभी ने इस सीट के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वायदे करने वाले नेताओं ने विकास करना जरुरी तक नहीं समझा। बता दें कि पंकज चौधरी कांग्रेस के युवा नेता हैं। समाजसेवा के रुप में इनकी क्षेत्र में बड़ी पहचान। कोरोना काल में इन्होंने मानवता की मिसाल कायम की है। जरुरतमंदों को भोजन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई हैं। लाॅकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भुखा नहीं सोएगा इस उद्देश्य से यह दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *