मानकपुर आदमपुर में लोगों ने उत्साह के साथ लगवाई कोरोना की वैक्सीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई जा रही हैं कोरोना की पहली और दूसरी डोज
भगवानपुर । क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज 18 वर्ष से 45 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को रविवार को लगाई जा रही है। जिसमे 18 से 45 वर्ष के महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ वैक्सीन लगवाने पहुंची है। भीड़ अधिक होने से अस्पताल प्रशासन के भी हाथ पैर फुले हुए है। गांव के लोगो ने भीड़ देख कर अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था बनाय रखने में मदद की जिसे वैक्सीन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।



