पार्षद और सफाई नायक ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोला, कार्रवाई पर अड़े

रुड़की । नगर निगम सफाई कर्मचारी और पार्षदों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सोलानीपुरम वार्ड की पार्षद देवकी जोशी ने सफाई नायक पर उनके पति के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर नगर प्रमुख को शिकायत की है। सफाई नायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पार्षद पद से इस्तीफा देने की बात कही है। उनके पत्र पर अन्य कई पार्षदों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। सोलानीपुरम वार्ड की पार्षद देवकी जोशी के पति रमेश जोशी के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने रमेश जोशी पर कार्य में हस्तक्षेप करने सहित अन्य कई आरोप लगाए। दूसरी ओर दोपहर होने तक कुछ वार्ड पार्षदों ने भी निगम कर्मचारी के खिलाफ मेयर गोयल से मुलाकात कर शिकायत की है। पार्षद देवकी जोशी ने क्षेत्रीय सफाई नायक पर उनके पति के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने नगर प्रमुख को लिखे पत्र में सफाई नायक को निलंबित करने की मांग की है। कहा है कि अधिकारी सफाई नायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते तो वह अपने पद से त्यागपत्र देने को मजबूर होंगी। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में पार्षद राजेश्वरी देवी, गीता देवी, मीनाक्षी तोमर, वीरेंद्र कुमार, धीरज सिंह, नितिन त्यागी, नवनीत शर्मा, नीतू शर्मा, हेमा बिष्ट, सचिन, आशीष अग्रवाल, प्रमोद पाल, प्रेम सिंह रावत शामिल हैं। मेयर से मुलाकात करने वालों में उनके साथ पार्षद रविंद्र खन्ना, पार्षद चारुचंद भी मौजूद रहे।कर्मचारियों और पार्षदों के बीच बहस मेयर से पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल के मिलने के दौरान सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि भी वहां पंहुच गए। इस दौरान दोनों समूह अपना पक्ष रखने लगे। इस ही दौरान दोनों पक्षों में आपस में बहस हो गई।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *