हरेला पर्व ओम ग्रुप ऑफ काॅलेज में किया गया पौधारोपण, अध्यक्ष मुनीश कुमार सैनी ने कहा प्रकृति का पर्व है हरेला

रुड़की । हरेला पर्व पर ओम ग्रुप ऑफ कालेज में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिला विकास प्राधिकरण के सचिव डाॅ . ललित नारायण मिश्र ने पौधारोपण कर सभी को हरेला पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान डाॅ ललित नारायण मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में सभी प्रकार की पर्यावरण सम्बन्धी समस्याओं का एक मात्र समाधान वृक्षारोपण ही है। हमें वृक्ष लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण की भी प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। ओम ग्रुप ऑफ कालेज के अध्यक्ष मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना का पर्व हरेला मानव और पर्यावरण के अंतरसंबंधों का अनूठा पर्व है। वनों से हमें अनेक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलते हैं। अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियां मिलती हैं। जिनका प्रयोग औषधियां बनाने में किया जाता है। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, बी के सिंह, सुनील कुमार, सूरज, सुशील कुमार, नेहा अग्रवाल , स्मिता, फारिया, राजू जायसवाल, रणजीत सिंह, रविश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *