नेचुरल ऑक्सीजन के लिए पौधारोपण जरूरी: स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री ने कई जगहों पर किया पौधारोपण

पथरी। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भूतपूर्व आसपास के क्षेत्र के जंगल में कई स्थानों पर पौधारोपण किया है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान व अन्य काफी प्रकृति मित्र मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री के आव्हान पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा हरिद्वार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी 5000 से अधिक पौधे रोपे गए हैं। हरेला पर्व के मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि हरेला “प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन उत्तराखंड की परंपरा का अहम हिस्सा रहा है। हरेला पर्व सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और सहयोग का प्रतीक है। इसलिए हरेला पर्व के सुअवसर पर हम अपने पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें साथ ही सामाजिक सद्भाव और सहयोग से इस कोरोना रूपी महामारी को दूर करने का संकल्प लें। उन्होंने प्रकृति मित्रों की सराहना की कि वह लगातार पौधारोपण अभियान जारी रखे हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर हो या गांव सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि जब तक पर्याप्त मात्रा में नेचुरल ऑक्सीजन नहीं होगी तब तक आम व्यक्ति स्वस्थ नहीं रह सकेगा। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान की टीम की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि वह लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। पौधारोपण, वैक्सीनेशन, आयुष किट वितरण का कार्य उनकी टीम के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कराया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने युवाओं से प्रत्यक्ष प्रकृति संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी कि ऐसा कोई गांव नहीं है जहां पर पौधारोपण अभियान न चल रहा हो युवाओं की टीम स्वच्छता अभियान भी जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को बताया है कि पौधा वितरण अभियान भी तेज किया जा रहा है। गंगा व सहायक नदियों के तटीय क्षेत्र में पौधारोपण विशेष रूप से चलाया गया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *