विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में किया गया पौधारोपण, सभी एक-एक पेड़ पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर अवश्य लगाएं: ब्रिजेश कुमार
कलियर । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमली खेड़ा में समस्त स्टाफ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बढ़ावा दिया एवं सभी नगर पंचायत इमली खेड़ा के नगर वासियों को एवं क्षेत्र वासियों को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने विनम्र निवेदन किया की सभी एक-एक पेड़ पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर अवश्य लगाएं जिससे हमें शुद्ध हवा ऑक्सीजन और फल फूल एवं औषधि आदि प्राप्त हो सके।
इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ डॉक्टर दिल्ली रमन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राव अकरम, प्रभारी फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार लैब टेक्नीशियन अरविंद सैनी डॉक्टर नितिशा कपूर मनोज कुमार भावना प्रौद्गिकी नर्सिंग अधिकारी प्रदीप शर्मा विजय शर्मा शुभ लता राठी मनीष कुमार बीपीएम रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू कश्यप आदि उपस्थित रहे।

