पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी: धीर सिंह, गंगनहर किनारे पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रुड़की। भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य संगठन के लोगों ने गंगनहर किनारे पौधारोपण किया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की है। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर पार्षद अनूप राणा,भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिद्धू,पप्पू कश्यप ,वैद्य टेक वल्लभ आदि मौजूद रहे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे