पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को नई दिशा दी: धीर सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने सेवा ही संगठन के कई कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

रुड़की l भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का यह साल कई उपलब्धियों से भरा हुआ है। देश के आम जनमानस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वसनीयता को बढ़ाया है। भारत की राजनीति में विश्वसनीयता की दृष्टि से उनका अब तक का सात वर्षों का कार्यकाल एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी नीतियों, कर्तव्यनिष्ठा से और टीम इंडिया की भावना को मजबूत करते हुए मोदी ने देश के लोकतंत्र को नई दिशा प्रदान की। जनहित की भावना, देश हित की लालसा और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने की इच्छाशक्ति मोदी सरकार के हर निर्णय में दिखती है।

रविवार को आयोजित सेवा ही संगठन अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने प्रतिभाग करते हुए जरूरतमंद व अन्य लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों के भोजन की व्यवस्था पहले ही कर दी गई है। उनके सुबह के समय नास्ते का प्रबंध भी किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नया आयाम स्थापित किया है। कोरोना की दूसरी लहर को केंद्र सरकार बहतर ढंग से कंट्रोल किया है। देश में युवाओं से बुजुर्गों तक खरौना टीकाकरण का अभियान शुरू हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *