पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूडकी में 54 वीं देहरादून संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
रुड़की। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूडकी में 54 वीं देहरादून संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन समारोह संपन्न हुआ। इन खेल प्रतियोगिताओं में देहरादून संभाग के करीब 22 केंद्रीय विद्यालयों के कबड्डी तथा शतरंज के 188 बालक वर्ग के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया | कार्यक्रम के आरम्भ में अनुरक्षक शिक्षक तथा खिलाडी बच्चों ने अपने यहाँ के प्रवास काल के सुखद अनुभव साझा किए । खिलाडियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि विभिन्न प्रकार के खेलों की क्रियाएं हमारे लिए बहुत प्रकार के सकारात्मक अवसर लाती है। वे पहले से ही इस वास्तविकता को जानते हैं कि वे कुछ खेलों को जीतेगें और कुछ को हारेंगे भी। उन्होंने कहा कि खेल में हार भी वो पहली सीढ़ी होती है जब हम सीखते है | खेल जीवन के किसी विशेष क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, यह एक व्यक्ति को जीवनभर के लिए उपलब्धियों को प्रदान करता है। विद्यालय ने 54वीं देहरादून सम्भाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 में कबड्डी तथा शतरंज के U-14, U-17 तथा U-19 के बालक वर्ग की मेजबानी की, जिसमे कुल 188 खिलाडियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
कबड्डी में U-14
केंद्रीय विद्यालय मिर्थी ने स्वर्ण पदक, केंद्रीय विद्यालय हाथीबडकला न 2, देहरादून ने रजत पदक, तथा केंद्रीय विद्यालय मसूरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कबड्डी में U-17
केंद्रीय विद्यालय हाथीबडकला न 2, देहरादून ने स्वर्ण पदक, केंद्रीय विद्यालय आई आई पी, देहरादून ने रजत पदक तथा केंद्रीय विद्यालय ओ एल ऍफ़ देहरादून ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
शतरंज U-14
केंद्रीय विद्यालय आईआईपी देहरादून के अमय कुमार प्रथम, केंद्रीय विद्यालय हलद्वानी प्रथम पाली के अमृताश पंत द्वितीय तथा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक – दो रूडकी की श्रेष्ठा बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।
शतरंज U-17
केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी प्रथम पाली के आयुष रावत प्रथम स्थान पर, केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ देहरादून के देवांश मणि दूसरे स्थान पर तथा केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी देहरादून के सोहम तीसरे स्थान पर रहे।
शतरंज U-19
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक – दो रूडकी के मोहम्मद अली प्रथम स्थान पर, केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल हरिद्वार के विनीत शुक्ला दूसरे स्थान पर, तथा केंद्रीय विद्यालय आईआईपी देहरादून के नवनीत सजवान तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने विजयी खिलाडियों को मैडल तथा प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साह बढाया तथा स्पोर्ट्स मीट क्लोज करने की घोषणा की। उप प्राचार्या संगीता खोराना ने अपने धन्यवाद् ज्ञापन में कहा कि खेलों में रुचि रखने वाले एथलीट अपने सबसे अच्छे प्रयासों के साथ खेलते हैं, चाहे फिर वो हारे या जीतने से वंचित रह जाए, पर वे कभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों को करना नहीं छोड़ते। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के सफल सञ्चालन में मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे, खेल शिक्षक हरिनंद, स्पोर्ट्स कोच आशु भाटिया एवं पूनम बिष्ट के साथ अन्य सभी शिक्षक तथा स्पोर्ट्स ऑफिसियलस का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री ओमबीर सिंह ने किया |