अनावश्यक दुकान खोलने पर पुलिस की कार्रवाई, 6 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज

भगवानपुर । कोविड कर्फ्यू के चलते पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्बे में लगी भीड़ को हटाया। साथ ही पुलिस ने अनावश्यक रूप से खोली गई 6 दुकान स्वामियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। दुकानों के सामने भीड़ इकट्ठा होने, अनावश्यक तौर पर दुकान खोलकर सामान बेचने की जानकारी मिलने पर भगवानपुर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्बे में पहुंचकर छापेमारी की। टीम की कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो घंटों तक दुकान के अंदर ही छिपे रहे। टीम के वापस लौटने पर ही दुकानदारो ने राहत की सांस ली। इस दौरान पुलिस ने अनावश्यक रूप से खोली गई छह दुकान स्वामियों के खिलाफ केस दर्ज किया। भगवानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 6 लोगों के खिलाफ अनावश्यक रूप से खोली गई दुकानों के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ चालान कार्रवाई भी की। खानपुर तिराहा., गागलहेडी चौक, मंडावर चेकपोस्ट ,काली नदी पोस्ट समेत कई जगह अभियान चलाकर बिना मास्क के दौड़ रहे 32 लोगों के चालान के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर 7 लोगों की चालान कार्रवाई भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *