भीमगोड़ा बैरियर पर यात्री से मारपीट मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार, मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

हरिद्वार । भीमगोड़ा बैरियर के पास शनिवार को यात्री के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है। शनिवार दोपहर में शहर कोतवाली क्षेत्र के भीमगोड़ा बैरियर के पास मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक यूनियन से जुड़े लोग एक यात्री के साथ मारपीट करते दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के साथ पुलिस ने मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी। देर रात को उनके नाम प्रकाश में आ गए। जिसके बाद पुलिस ने अंकित गुप्ता पुत्र राम शंकर गुप्ता निवासी नई बस्ती रामगढ़ खड़खड़ी, कन्हैया पुत्र स्व. पूर्णचंद निवासी रामरतन वाली हवेली भीमगोड़ा कोतवाली नगर, सुमित पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी भीमगोड़ा कुंड, विजय गुप्ता पुत्र मिजाजी लाल गुप्ता निवासी हरिपुर कलां रायवाला देहरादून और राज सिंह पुत्र जय प्रकाश सैनी निवासी राजीव नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को कोतवाली ले आई। जहां युवकों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया। चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि शिकायत न आने पर पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में युवकों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *