भगवानपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी, कलालहटी गांव में ट्यूबवेल के उपकरण किए थे चोरी
भगवानपुर । क्षेत्र में किसानों के ट्यूबवेल से हर रोज उपकरण चोरी हो रहे थे। ग्रामीणों ने अपने ट्यूबवेलों पर ध्यान रखना शुरू कर दिया। शुक्रवार रात ग्रामीणों ने ट्यूबवेलों से उपकरण चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के सपुर्द कर दिया। आहट होने पर उसके दो साथी खेतों से भाग निकले। ट्यूबवेल स्वामी अंकित चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नामजद जावेद निवासी खेलड़ी व दो अन्य के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिसकी निशानदेही पर नलकूप से चोरी के उपकरण भी बरामद कर लिए गए हैं। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।





























