दलित नेता योगेश पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्यारोपी समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रुड़की । दलित नेता योगेश पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुख्यारोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

कोतवाली रुड़की क्षेत्र के दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर मोंटफोर्ट स्कूल के समीप 25 अक्तूबर को दलित नेता योगेश कुमार पर उस समय कार और हमलावरों ने हमला किया जब वह हरिद्वार की ओर से रुड़की आ रहे थे। हमलावरों के हाथों में डंडे और सरिये थे। हमले में योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में योगेश कुमार के भाई उमेश कुमार निवासी शंकरपुरी 12 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि मामले में मुख्यारोपी आकाश निवासी गांधी नगर, रुड़की और अजय उर्फ काला निवासी मखदूमपुर, मंगलौर को एक सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों कार में सवार थे। यह कार घटना में इस्तेमाल की गई थी। दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *