कलियर में रात में ड्रोन उड़ाने पर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, रात में ड्रोन उड़ाकर क्षेत्र में फैला रहे थे सनसनी, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पुलिस ने ड्रोन को भी जब्त किया 

कलियर । रात में ड्रोन उड़ाकर क्षेत्र में सनसैनी फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनका चालान किया है। इसके साथ ही बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पुलिस ने ड्रोन को भी जब्त कर लिया है। हालांकि डेली न्यूज यूके न्यूज पोर्टल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि कलियर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दावा किया गया कि कुछ बदमाश ड्रोन उड़ाकर इलाके में रैकी कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने से आमजन में भय एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए गए और स्वयं भी पूरे मामले का संज्ञान लिया।

जांच के दौरान कलियर पुलिस ने अलीशान पुत्र असलम और इमरान पुत्र नफीस अहमद, निवासी महमूदपुर, थाना पिरान कलियर को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अलीशान ने स्वीकार किया कि वह अपने निजी ड्रोन को अपडेट एवं परीक्षण के लिए उड़ा रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भ्रामक आशंका के आधार पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बदमाशों द्वारा रैकी का दावा करते हुए वायरल कर दिया। पुलिस जांच में ऐसी किसी अपराधिक इच्छा की पुष्टि नहीं हुई। दोनों व्यक्तियों के बिना अनुमति और नियमन के ड्रोन उड़ाने की पुष्टि होने पर उनका धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *