भगवानपुर पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, 6.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

रुड़की । एसएसपी हरिद्वार, एसपी देहात के निर्देशन में जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते सीओ मंगलौर के कुशल पर्यवेषण व थानाध्यक्ष भगवानपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर गस्त व चैकिंग चलाया जा रहा है। इस दौरान भगवानपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की जिसमें भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम मोहित पुर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक युवक को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। भगवानपुर के उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह,कॉन्स्टेबल देवेंद्र, जुगल भट्ट,के द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक से 6.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। जिसके खिलाफ पुलिस ने कोतवाली मुकदमा पंजीकृत किया है। पकड़े गए युवक की पहचान तस्लीम पुत्र अनवर उम्र 28 वर्ष निवासी मोहित पुर थाना भगवानपुर हरिद्वार के रूप में हुई है की पकड़े युवक के खिलाफ थाना भगवानपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह,कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह, जुगल किशोर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *