पुलिस ने स्मैक के साथ दो आरोपियों को दबोचा, एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

रुड़की । पुलिस ने स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस देवेंद्र चौहान ने बताया कि अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। एसआई रणजीत खनेडा के नेतृत्व में गठित टीम आसफनगर तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। दो संदिग्ध पुलिस कर्मियों को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पूछताछ में अपना नाम बाहर आलम पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी ग्राम ढंडेरा और सचिन पुत्र मोतीराम निवासी राज विहार कॉलोनी ढंडेरा बताया। तलाशी में उनके पास से क्रमशः 4.83 व 4.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टीम में कांस्टेबल नीरज, अनूप और डोडी सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *