दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में उमड़ रही भीड़, पुलिस ने बिछड़े हुए 44 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया
कलियर । साबिर पाक के सालाना उर्स में पुलिस की ओर से खोया पाया केंद्र के जरिए बिछड़े हुए 44 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स में भारी भीड़ उमड़ रही है। कई बच्चे माता-पिता से बिछुड़ गए। प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह ने बताया भीड़ के कारण बिछड़े 44 बच्चों को खोया पाया केंद्र के माध्यम से पुलिस ने उनके माता पिता के सुपुर्द किया है।

