कॉविड-19 को लेकर विधायक प्रदीप बत्रा ने तैयार कराया 150 बेड का अस्पताल, प्रयासों की पूरे शहर में क्षेत्र में हो रही हैं सराहना
रूड़की। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सराहनीय कदम उठाते हुए सरकार द्वारा सिंचाई विभाग के एक भवन का आइसोलेशन सेंटर बनाये जाने के लिए अधिग्रहण कराया है। यह आइसोलेशन सेंटर साधारण नही बल्कि तीन सितारा होटल जैसा 150 बैड का आधुनिक अस्पताल होगा। कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है । ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाए रखना और मरीजों को अच्छा उपचार दिया जाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने सरकार की मदद से रुड़की में सिंचाई विभाग का एक तीन मंजिला भवन अधिग्रहण किया है विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि इस भवन में 150 बैड का अस्पताल बनाया जाएगा। जिसमे स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती होगी और 150 बैड और बेंटिनेटर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
कोई भी शहर का कोविड पॉजिटिव मरीज इसमें रहकर अपना उपचार करवा सकता है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के लिए कोई संस्था बैड,दवाईयां, खाना या अन्य सामग्री देना चाहता है तो वह दे सकता है इस कोविड केयर सेंटर में लोगों की मदद का अहम योगदान होगा और इसका नाम हेल्पिंग हैंड कोविड सेल रखा गया है उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल की सुबह तक इस भवन में बिजली, पानी एवं अन्य सभी सुविधाएं पूरी करने के साथ इसे शुरू कर दिया जाएगा।शहर विधायक की ओर से किए गए प्रयासों की पूरे शहर में क्षेत्र में सराहना हो रही है।


