रुड़की के गुरुद्वारों में श्रद्धापुर्वक मनाया गया प्रकाश पर्व, शहर विधायक प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेककर लिया आशीर्वाद
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.23_7e6e15ad.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-23-at-13.42.48_ec0f4687.jpg)
रुड़की । गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व सिविल लाइंस के श्रीगुरु सत्संग सभा, बीटीगंज के श्री गुरु सिंह सभा समेत शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान गुरु का दरबार सजाया गया। जहां बाहर से आए रागी जत्थे ने गुरु के शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद संगत को गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइंस में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइंस में गुरु गोविंद सिंह के अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240430-WA0017.jpg)