भगवानपुर नगर मंडल में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु की कामना

भगवानपुर। नगर मंडल भगवानपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की ताकि देश को लंबे समय तक वे कुशलता के साथ नेतृत्व प्रदान करते हुए वैश्विक स्तर पर अधिक से अधिक मजबूत बना सकें।बुधवार को नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पुलवामा हमले के बाद की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। इस मौके भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, सुरेन्द्र वर्मा, चुड़ियाला मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, मास्टर सत्यपाल, राहुल मुल्तानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर मंडल महामंत्री आवेश चौहान, हिमांशु चौधरी, शादी राम सैनी, दिग्विजय सैनी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *