गुरुकुल कांगड़ी विवि में कार्यवाहक कुलपति बने प्रोफेसर प्रभात, विश्वविद्यालय की कर्मचारी यूनियन ने जमकर विरोध कर किया हंगामा
हरिद्वार । गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रो. प्रभात को कार्यवाहक कुलपति नियुक्त कर दिया गया है। प्रोफेसर प्रभात के कार्यवाहक कुलपति बनाए जाने का विश्वविद्यालय की कर्मचारी यूनियन ने जमकर विरोध कर दिनभर हंगामा किया। पुलिस सुरक्षा के बीच प्रो. प्रभात ने कार्यवाहक कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया है।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एसके आर्य की ओर से पत्र भेज कर प्रो. प्रभात को तीन माह के लिए कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया गया है। सोमवार को जैसे ही प्रो. प्रभात के कार्यवाहक कुलपति बनने की सूचना विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के पास पहुंचे तो उन्होंने विवि पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
कांग्रेस ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रो. प्रभात कुमार की कुलपति के पद पर नियुक्ति के खिलाफ धरना दे रहे कर्मचारियों का समर्थन किया

हरिद्वार । कांग्रेस ने सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रो. प्रभात कुमार की कुलपति के पद पर नियुक्ति के खिलाफ धरना दे रहे कर्मचारियों का समर्थन किया। कहा कि सरकार के इशारे पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को बदनाम किया जा रहा है। जब पहले से ही एक कुलपति है तो फिर दूसरे की क्या आवश्यकता पड़ गई। यह सभी कुछ सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने धरना स्थल पर कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का देश विदेश में नाम है। यहां के छात्र सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ऊंचे पदों पर विराजमान हैं लेकिन इसकी छबिव खराब की जा रही है।

