आर० आई० सी० सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की होगी क्षेत्र में सबसे अलग पहचान, अभिभावक और बच्चे पढ़ाई को लेकर हो जायें चिन्तामुक्त: एच० पी० विश्वकर्मा

भगवानपुर । आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके अभिभावकों की समस्याओं और बच्चों की पढ़ाई को सरल और सुगम बनाया जायेगा और सबकी पहुँच में लाया जायेगा ताकि इस क्षेत्र के बच्चे भी राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर देश और समाज की बढ़ चढ़कर सेवा करें। शिक्षा को ए० आई० पैनल और प्रोजेक्टर की सहायता से आसान बनाकर विद्यार्थियों के लिये रूचिकर बनाया जायेगा। यह संकल्प प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद आर० आई० सी० सीनि० से० स्कूल भगवानपुर जिला हरिद्वार के कार्यालय में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार एच० पी० विश्वकर्मा ने लिया। बच्चों से बेहद लगाव और शिक्षा के प्रति अपार रूचि ही उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और खूबसूरत इमारत में चल रहे आर० आई० सी० सीनि० से० स्कूल भगवानपुर के प्रधानाचार्य पद का दायित्व निर्वाह के लिये खींच लाया।

उल्लेखनीय है एच० पी० विश्वकर्मा सेवा निवृत्त पी० सी० एस० अधिकारी है और उन्होंने 2015 से 2020 तक ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर कार्य किया है और 2020-21 में जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के पद पर तैनात रहें है। इससे पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय में तथा राजकीय इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवायें दी है। आगे उन्होंने कहा कुछ अधिक करने और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण विकास करने की ललक ने उन्हें पुनः प्रधानाचार्य के पद पर कार्य करने के लिये प्रेरित किया है। नये सत्र से विद्यार्थियों के लिये नई व्यूहरचना के साथ तैयारी करने के लिये उन्होंने कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र के परीक्षाफल में वांछित सुधार किया जायेगा और नये सत्र से बच्चों के चहुँमुखी विकास हेतु अनुशासन, प्रशिक्षण, प्रतियोगिता, उत्साह, लगन और जोश आदि का प्रयोग किया जायेगा।

बच्चों के पाठ्यक्रम को सरल बनाने के लिये स्मार्ट क्लास विशेष रूप से चलाई जायेगी और लाइब्रेरी, लैब्स तथा कम्प्यूटर लैब्स का भरपूर प्रयोग किया जायेगा ताकि बच्चे प्रैक्टिकल के द्वारा आसानी से ज्ञान को आत्मसात् कर सकें और बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। क्षेत्र के सभी अभिभावकों और बच्चों से अपील है कि नये सत्र में अपने बच्चों का प्रवेश सी० बी० एस० ई० के आर० आई० सी० सीनि० से० स्कूल में दिलायें। आर० आई० सी० सीनि० से० स्कूल प्रत्येक अभिभावक और बच्चे की अपेक्षा पर खरा उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *