पेंटागन मॉल में अंग्रेजी शराब की दो दुकानों में छापेमारी, दैनिक रजिस्टर में पकड़ी अनियमिता, उपजिलाधिकारी ने अनिमिताओं पर विभाग को कार्रवाई करने के दिए आदेश

हरिद्वार । सिटी मजिस्ट्रेट और आबकारी अधिकारी ने पेंटागन मॉल में स्थित अंग्रेजी शराब की दो दुकानों में छापेमारी कर दैनिक रजिस्टर में अनियमिता पकड़ी है। इस दौरान दोनों दुकानों में शराब का स्टॉक चेक किया गया।रजिस्टर में उपजिलाधिकारी ने अनिमिताओं पर विभाग को कार्रवाई करने के आदेश दिए है। शनिवार दोपहर बाद हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट अंशुल कुमार और जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह पेंटागन मॉल की दो दुकानों में पहुंचे। लगभग दो घंटे चली कार्रवाई में शराब कारोबारी से रजिस्टर मेंटेन नहीं करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। सिटी मजिस्ट्रेट अंशुल कुमार ने कहा कि दस्तावेज पूरे नहीं होने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। आबकारी अधिकारी पवन सिंह ने कहा कि रजिस्टर में दो दिन से रिकार्ड नहीं दर्शाया गया है। यह अनिमिताओं में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *