राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया, पंत की टीम ने लगातार दूसरा मैच गंवाया
खेल समाचार । राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 12 रन से हरा दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद रियान पराग के नाबाद 84 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन आवेश खान ने सिर्फ चार रन दिए। राजस्थान की ओर से बर्गर और चहल ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 में लगातार नौवीं बार होम टीम ने मैच जीते हैं। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांदि नांद्रे बर्गर ने चौथे ओवर में मार्श (23) और रिकी (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में 49 रन की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत 26 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंद में 44 रन और अक्षर पटेल 13 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल (5) के रूप में टीम को पहला झटका लगा। कप्तान संजू सैमसन 14 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बटलर 16 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने 19 गेंद में 19 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 20 रन बना सके। रियान पराग ने 45 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली। हेटमायर ने नाबाद 14 रन बनाए। दिल्ली की ओर से सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट चटकाए।