आर. एन. आई. इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार हुए सेवानिवृत, विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

भगवानपुर। आर. एन. आई इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। सभी ने प्रधानाचार्य राजेश कुमार के कार्यकाल को सहारा। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्ततु किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि हम विद्यालय से विदा हो रहे हैं, लेकिन आप लोगों से कभी भी विदा नहीं हो सकते।

विद्यालय में जितने बच्चे आते हैं पढ़ने के लिए वह हम लोगों के घर परिवार के तरह होते हैं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का दर्जा उस परमपिता परमेश्वर से भी ऊपर दिया गया है, जो पूरे सृष्टि को चलाते हैं। शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होता। विद्यालय से कार्यमुक्त होने के बाद शिक्षक जब घर जाता है, तो वहां पर परिवार और समाज की जिम्मेदारी उन शिक्षकों के ऊपर संभालनी पड़ती है।

इस अवसर पर प्रबंधक अनुराग गोयल, नवनियुक्त प्रधानाचार्य शर्मिला नागर, प्रधान लिपिक मांगेराम उर्फ नीटू, यश गोस्वामी, जतिन त्यागी, आलोक कंडवाल, रश्मि कंडवाल, आराधना, सचिन धीमान, अंकित शर्मा, भारत भूषण, सुशील कुमार, सारिका सैनी, अलका रानी, आरती, दीपा, दिविता, बासुदेव प्रसाद,राजेश चंद्रा, ललित गर्ग, अंकुर अग्रवाल, आशीष शर्मा, मोहित कुमार, नितिन वशिष्ठ, प्रदीप गौतम, शुभम,विकसित कुमार, राकेश कुमार, अनिता सैनी, गुंजेश गौतम, पूजा रानी, रेशिका, रीतू सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *