देवभूमि जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सैनी को वोर्थी वैलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया सम्मानित

भगवानपुर । देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और जिला हरिद्वार के ग्राम डाडा जलालपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी,शिक्षाविद रजनीश सैनी को वोर्थी वैलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापक मानसी बाजपेई की ओर से राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। रजनीश सैनी कई संगठनों से जुड़कर देश हित और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं।पिछले कई वर्षों में विभिन्न संगठनों के द्वारा इनको अनेकों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।जिनमें राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार,इंटरनेशनल योग भारती पुरस्कार,डॉ ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रत्न अवॉर्ड,राष्ट्रीय शिक्षक रत्न पुरस्कार,संत कबीर सेवा रत्न सम्मान, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार,मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार ,राष्ट्रीय सेवा सम्मान, नेशनल यूथ आईकॉन अवार्ड,कोहिनूर ऑफ द इंडिया अवार्ड,अनमोल रत्न सम्मान,राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार ,नेशनल आइकन अवार्ड,नेशनल एक्सीलेंस एजुकेशन अवार्ड, राष्ट्रीय बल्लभ सम्मान, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ग्लोबल शांति अवॉर्ड,राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार,महात्मा गांधी अवॉर्ड,डॉ भीमराव अंबेडकर रत्न अवॉर्ड,नेशनल यूनिटी अवॉर्ड, भारत ब्रेवरी अवार्ड, उत्तराखंड आईकॉन अवार्ड, अटल सेवा सम्मान,स्वामी विवेकानंद सेवा रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल अवार्ड, विश्व रत्न सम्मान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *